आडवानी जी का अर्थशास्त्र बनाम कांग्रेस की मुद्दा विहीन मुहीम  

प्रस्तुतकर्ता News Era

पी एम् इन वेटिंग आडवानी जी का अर्थ शास्त्र उस तथ्य का खुलासा साबित हुआ है जो कि आने वाले कलके भारत की दशा क्या होगी ? यानी उन लोगों के मुखौटे उतरने की पूरी -पूरी संभावना है जो देश भक्ति का लेबल लगा के सबके सामने रहे थे अब तक..स्विस बैंक में जमा 25 लाख करोड़ जो कुछ यूँ जमा है इस निर्णय का राजनैतिक लाभ आडवानी जी ने उठा ही लिया यह अलग बात है कि यह कदम जो विश्व व्यापी मंदी से जूझने के लिए सभी विकसित राष्ट्र उठा रहे हैं या आमादा हैं ।मेरी नज़र में ऐसा ही प्रधान मंत्री हो भारत का अगला प्रधान मंत्री जो सही वक़्त पर गेंद को बाउंड्री के बाहर कर दे.....ठीक बाउंड्री के बाहर ।
वामदल कभी भी इस मामले में आगे कदम उठाने में आगे न थे कांग्रेस के लिए तो स्विस बैंकों के बारे में सोचना बर्र के छत्ते को हाथ लगाने वाला मामला है।
बहार हाल यदि आडवानी जी आप ये चाहतें हैं कि आम आदमी खुशहाल हो तो प्रेम से स्विस बैंक से धन ले आइये जिसके भारत पर विदेशी क़र्ज़ से लगभग 14 गुना होने का अनुमान जानकार लोग लगा रहे हैं । और हाँ आडवानी जी आपकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तमीज दार होना भी ज़रूरी है "क्योंकि आप जानतें हैं कि गाड़ी बैल ही खींचता है उसके नीचे चलने वाला कुत्ता नहीं !"

This entry was posted on 12:32 am and is filed under , . You can leave a response and follow any responses to this entry through the सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें (Atom) .